{"_id":"67d44309045c565b9209b57f","slug":"two-youths-who-went-to-take-a-bath-in-sangam-died-by-drowning-both-were-residents-of-doda-district-of-jammu-a-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: संगम स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत, जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: संगम स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत, जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे दोनों
Fri, 14 Mar 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:25 PM IST
सार
प्रयागराज में होली के दिन दोस्तों संग संगम स्नान के लिए गए दो युवक हादसे का शिकार हो गए। स्नान करते वक्त नारियल से खेलते हुए दोनों गहराई में जाकर डूब गए और जब तक बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
प्रयागराज में होली के दिन दोस्तों संग संगम स्नान के लिए गए दो युवक हादसे का शिकार हो गए। स्नान करते वक्त नारियल से खेलते हुए दोनों गहराई में जाकर डूब गए और जब तक बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों झूंसी एक आश्रम के कर्मचारी थे और मूल रूप से जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे। मृतकों में 25 वर्षीय अजीत शर्मा और 24 साल के विजय शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उनके दोस्तों ने बताया कि दोपहर में पांच लोग स्नान करने संगम पहुंचे। वहां सभी स्नान करने के दौरान नारियल से खेलने लगे और इसी दौरान अजीत गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में विजय भी गहराई में चला गया और फिर दोनों देखते ही देखते पानी में समा गए। दोस्तों ने शोर मचाया तो जल पुलिस की टीम उन्हें बचाने दौड़ी लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि दोनों पिछले दो-तीन साल से एक आश्रम में रहकर काम करते थे। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि पानी में खेलते देखकर युवकों को रोका गया था लेकिन वह नहीं माने। जल पुलिस की बात अनसुनी करके गहराई की ओर चले गए और इसके चलते ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन