{"_id":"5f25c43e8ebc3e9fa92569cf","slug":"two-youths-shot-dead-after-fighting-fighting-in-battle-of-supremacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की जंग में भिड़ंत, मारपीट के बाद दो युवकों को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की जंग में भिड़ंत, मारपीट के बाद दो युवकों को मारी गोली
Sun, 02 Aug 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन के अल्लापुर में शनिवार रात दो गुट वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक को जमकर पीट दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के दो युवकों को गोली मार दी गई। जख्मी हाल में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा यह भी है कि विवाद जुए को लेकर हुआ। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
घटना रात 10 बजे के करीब हुई। टैगोर टाउन में कुंदन गेस्ट हाउस के पास अल्लापुर के रहने वाले अमित(27) नाम के युवक पर हमला किया गया। हमलावरों ने हॉकी-डंडों से पीटकर उसे जख्मी कर दिया। लहुलुहान हालत में उसे जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को कुछ देर ही बीते थे कि अल्लापुर के संजय नगर में सागर पासी(19) व सुधीर पाल(20) नाम के दो युवकों को गोली मार दी गई।
गोली दोनों के पैर में लगी जिसके बाद वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मोहल्ले के लोग उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती किया गया। उधर सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक मोहल्ले में खड़े थे तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाश फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों घायलों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि तीनों घायल दो अलग-अलग गुटों से हैं जिनमें वर्चस्व व जुए को लेकर विवाद चल रहा है। इनमें से एक गुट अल्लापुर मेें जुआ संचालित करता है जिसका कर्ता-धर्ता एक सफेदपोश है। जिसे करीब दो साल पहले जेल भी भेजा गया था।
हालांकि छूटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से उसने फिर खेल शुरू कर दिया। हालांकि जार्जटाउन इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी दोनों घटनाओं को अलग-अलग बताते रहे। उनका कहना है कि गोली लगने से घायल युवक हमलावरों के बारे में कुछ बता नहीं पाए हैं। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।