फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths riding a bike collided with a crane parked on the roadside, died

Prayagraj News: सड़क किनारे खड़े क्रेन से टकराए बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 27 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike collided with a crane parked on the roadside, died
फूलपुर। बाइक से घर जा रहे दो युवक सड़क किनारे खड़े क्रेन से घर जाने की वजह से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव के रहने वाले आनंद भारतीय (25) अपने मामा के बेटे सावन (24) निवासी सरायइनायत के साथ फूलपुर से घर के लिए बाइक से निकले थे। फूलपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पहले से खड़े क्रेन में जाकर भिड़ गई। हादसे के बाद तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर एसआई राहुल कुमार पटेल मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed