{"_id":"6a0729fdee56bedd580a9e9b","slug":"two-youths-from-mauaima-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-nilgai-causing-chaos-in-the-house-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नीलगाय से बाइक सवार मऊआइमा के दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नीलगाय से बाइक सवार मऊआइमा के दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम
Fri, 15 May 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 May 2026 07:43 PM IST
सार
प्रतापगढ़ शादी समारोह में शामिल हो कर घर आते समय प्रतापगढ़ इलाके में नील गाय से टकराने से मऊआइमा के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मऊआइमा में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापगढ़ शादी समारोह में शामिल हो कर घर आते समय प्रतापगढ़ इलाके में नील गाय से टकराने से मऊआइमा के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभर परमेजपुर निवासी विकास कुमार (18) पुत्र हीरालाल अपने रिश्तेदार सदाशिव (20) पुत्र नागेश्वर ग्राम धनाकापूरा अपने मित्र निखिल कुमार ग्राम अंधेनी के साथ एक बाइक पर बैठकर रानीगंज के रखरा दीवानगंज शादी समारोह में गया था। शुक्रवार रात डेढ बजे वापसी के समय प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज बाजार के पास नीलगाय से बाइक टकरा गई। जिससे विकास और सदा शिव की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि मृतक विकास कुमार कटभर परमेजपुर तीन बहनों में अकेला था। वह मजदूरी करता था। जबकि सदाशिव तीन भाइयों में सबसे बडा था। वह भी मजदूरी करता था। दोनों की मौत पर दोनों घरों में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन