फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths died due to bike collision in Sarayakil Kaushambi

कौशांबी : सरायअकिल में बाइक की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 04 Dec 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

क्षेत्र के दरहा गांव निवासी सत्य प्रकाश के मुताबिक उनके परिवार में शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम सरायअकिल कस्बे के एक गेस्ट में था। शनिवार रात में उनका बेटा विकास कुमार (17) साथी अहेम कुमार  (18) के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल था।

विज्ञापन
Two youths died due to bike collision in Sarayakil Kaushambi
Accident In Kaushambi - फोटो : social media

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली इलाके के बिरनेर गांव के समीप शनिवार देर रात बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



क्षेत्र के दरहा गांव निवासी सत्य प्रकाश के मुताबिक उनके परिवार में शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम सरायअकिल कस्बे के एक गेस्ट में था। शनिवार रात में उनका बेटा विकास कुमार (17) साथी अहेम कुमार  (18) के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल था। रात को वह विकास और अहेम धारूपुर गांव स्थित एक अन्य रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह बिरनेर गांव के मोड़ के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे पठन पुरवा गांव के अभिषेक पाल (18) पुत्र महेश पाल की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन



हादसे में बेटे विकास कुमार और पठनपुरवा गांव के अभिषेक पाल दोनों की मौत हो गई। जबकि अहेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया अभिषेक भी सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने अहेम को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे से पीड़ित परिवारों के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते चिराग की मौत से पसरा मातम
बिरनेर के समीप हुए हादसे में मृत विकास घर का इकलौता चिराग था। पिता सत्यप्रकाश सेवथा में फोटोग्राफी की दुकान का संचालन करते हैं। विकास प्रयागराज के एक कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। विकास से छोटी दो बहनें हैं। सत्य प्रकाश के परिवार में युवती की शादी थी। आयोजन सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस से किया गया था। बताया जाता है कि विकास शादी की तैयारी में काफी व्यस्त था। विकास की मौत की खबर जब वैवाहिक कार्यक्रमों में पहुंची तो वहां मनाई जा रही खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे साउंड बंद करा दिया गया। विवाह की औपचारिकता पूरी कराने के बाद दुल्हन की विदाई करा दी गई।

Two youths died due to bike collision in Sarayakil Kaushambi
Accident In Kaushambi - फोटो : social media

शव देख फूट-फूटकर रोने लगे परिजन
अभिषेक के परिवार में भी वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम भी सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस में था। अभिषेक रात को घर से तैयार होकर निकला था। इसके कुछ देर बाद परिवार के लोगों को पुलिस से पता चला कि बिरनेर के समीप हादसे में उसकी मौत हो गई है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देख फूट-फूटकर रोने लगे। उधर जिस कार्यक्रम में अभिषेक को पहुंचना था वहां पर भी खुशियों पर ग्रहण लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed