{"_id":"698a2aabd9d408ca9f031454","slug":"two-teenage-girls-missing-fir-registered-naini-news-c-407-1-mn11001-10996-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो किशोरियां लापता, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो किशोरियां लापता, एफआईआर दर्ज
Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की, मगर दोनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई।
आरोपियों पर मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज
हंडिया गांव में आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता श्यामलली पत्नी सुरेश भारती का आरोप है कि गौरैया खुर्द निवासी विष्णुकांत गुप्ता, चन्द्रकांत, इन्द्रकांत, रामसागर, समना, बरमदीन और दो अन्य लोग घर में घुस आए और मारपीट की।