फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two students riding a bike died after coming between a dumper and a container

प्रयागराज: डंपर-कंटेनर के बीच आने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, कंप्यूटर की परीक्षा देने जा रहे थे मिर्जापुर

Wed, 27 Dec 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 11:36 AM IST
सार

हंडिया कोतवाली इलाके के बगहां गांव के सामने हाईवे पर कानपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक एक ढाबे के पास सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे कानपुर की तरफ आ रहे एक डंपर ने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान डंपर और कंटेनर के बीच खड़े बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two students riding a bike died after coming between a dumper and a container
हंडिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया कोतवाली इलाके के टोल प्लाजा के पास घने कोहरे की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सोरांव के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह सात बजे यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस को यह जानकारी मिली है कि दोनों सोरांव इलाके के रहने वाले थे।

विज्ञापन

 

हंडिया कोतवाली इलाके के बगहां गांव के सामने हाईवे पर कानपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक एक ढाबे के पास सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे कानपुर की तरफ आ रहे एक डंपर ने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान डंपर और कंटेनर के बीच खड़े बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। एक की मौत तो मौके पर हो गई जबकि दूसरे ने कुछ देर बाद सीएचसी में दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली की दोनों सोरांव इलाके के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


बताया जा है कि सुबह काफी घना कोहरा था और आगे कुछ दिख नहीं रहा था। घटना उस समय हुई जब सड़क के किनारे खड़ा कंटेनर का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही डंपर ने उसमें जोरदार धक्का मार दी। दोनों वाहनों के बीच में बाइक सवार कब आ गए यह कोई नहीं देख सका। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर की परीक्षा देने आ रहे थे हंडिया

काफी देर तक छानबीन के बाद पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी हो सकी। हादसे में जान गंवाने वाले शिवम (22) पुत्र शिव बहादुर निवासी राजापुर कस्बा थाना सोरांव और अश्वनी पटेल (23) पुत्र सुग्रीव पटेल निवासी सरसा थाना सोरांव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि दोनों युवक कंप्यूटर की ओ लेवल परीक्षा देने के लिए मिर्जापुर जा रहे थे। फिलहाल परिजनों को आने के बाद ही दोनों के बारे में सटीक जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed