फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two specials ran from Rambagh, 69 tickets were sold in the first and 42 tickets in the second train

Prayagraj News: रामबाग से चलीं दो स्पेशल, पहली में 69 तो दूसरी ट्रेन के बिके 42 टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Two specials ran from Rambagh, 69 tickets were sold in the first and 42 tickets in the second train
मकर संक्रांति के अवसर पर अवसर रेलवे और रोडवेज द्वारा की गई तैयारियों के अनुरूप यात्रियों की आवाजाही काफी कम रही। पर्व के मौके पर प्रयागराज रामबाग से दो मेला स्पेशल ट्रेन बनारस के लिए चली, लेकिन पहली ट्रेन के लिए 69 तो दूसरी ट्रेन के लिए महज 42 टिकट की ही बिक्री हुई। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे ने भीड़ न होने की वजह से एक भी मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई, जबकि रेलवे प्रशासन ने दस मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन

प्रयागराज रामबाग से पहली मेला स्पेशल सुबह 9.25 बजे एवं दूसरी शाम 5.25 बजे रवाना हुई। इसी तरह प्रयागराज संगम स्टेशन पर अयोध्या से एक मेला स्पेशल आई लेकिन वापसी में यहां से कम यात्री होने की वजह से रवाना नहीं किया गया। इस दौरान प्रयागराज संगम, प्रयागराज छिवकी, झूंसी, नैनी, सूबेदारगंज, फाफामऊ, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों जैसी ही चहल पहल रही। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से मेला क्षेत्र में बनाए गए शिविर से भी शाम छह बजे मात्र 33 अनारक्षित टिकट की ही बिक्री हो सकी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज की बात करें तो अयोध्या के लिए 20 अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी की गई। शाम तक 17 बसें रवाना भी की गई लेकिन बाद में सवारी न होने की वजह से तीन अन्य बसों का संचालन नहीं किया गया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अयोध्या रूट पर दोपहर तक भीड़ रही, इसके बाद सामान्य दिनों जैसी ही चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दोपहर तक वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर रूट पर सौ से अधिक बसों का संचालन झूंसी से ही किया गया। उन्होंने बताया कि पर्व के पहले दिन प्रयागराज रीजन की 330 बसें अपने गंतव्य तक गईं। लखनऊ, देवी पाटन, वाराणसी, कानपुर, चित्रकूट, गोरखपुर, लखनऊ और अयोध्या रीजन की भी 500 से ज्यादा बसों की आवाजाही संगम नगरी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed