फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में डूबकर चचेरी बहनों की मौत, सेल्फी के चक्कर में गईं गहरे पानी में, हादसे के पहले की तस्वीरें

Mon, 17 Jun 2019 12:32 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेजा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died During Ganga Bath in Prayagraj
गंगा स्नान करती दोनों बहने - फोटो : अमर उजाला

मेजा के देवहटा घाट पर रविवार सुबह गंगा नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के थोड़ी देर पहले ही उन्होंने पानी में सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया था। लोगों को घाट पर उनका मोबाइल पड़ा मिला था। जानकारी पर परिजनों समेत ग्रामीणों की जुट गई। गोताखोरों को पानी में उतारा गया। करीब घंटे भर बाद दोनों के शव पानी से निकाले जा सके। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। 



देवहटा गांव के रमेश चंद्र मिश्र जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। उनकी इकलौती बेटी स्वपनिल (21) और उसकी चचेरी बहन एशस्वी (13) दोनों रविवार सुबह गंगा नहाने गईं थी। इस दौरान दोनों ने पानी में नहाते समय सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया। अचानक एशस्वी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख स्वपनिल उसे बचाने को आगे बढ़ी तो वह भी गहरे पानी में चली गई। देखते-देखते दोनों बहनें डूब गईं। हादसे की खबर फैली तो घाट पर परिजनों समेत गांववाले जुट गए।

सूचना पर सीओ उमेश वर्मा और मेजा कोतवाल मनोज कुमार पाठक भी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने जाल डाला तो पहले एशस्वी का शव मिला। करीब घंटे भर के प्रयास के बाद स्वपनिल की लाश भी बरामद हो गई। दोनों के शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 

Two sisters died During Ganga Bath in Prayagraj
meja - फोटो : प्रयागराज

देवहटा घाट पर रविवार की सुबह 7:30 बजे गंगा नहाने देवहटा गांव से दो चचेरी बहनें पहुंचीं। छुट्टी के दिन की शुरुआत गंगास्नान से करनी थी, इसलिए दोनों खुशी-खुशी पानी में उतर गईं। पहले तो दोनों ने किनारे पर ही नहाने का मन बनाया, लेकिन धीरे-धीरे गहरे पानी ओर चली गईं। स्वपनिल (21) अपने साथ मोबाइल भी ले गई थी, लिहाजा दोनों बहनें सेल्फी और वीडियो भी बना रही थीं। हादसे के बाद घाट पर मिले मोबाइल में दोनों की तस्वीरें देख लोग बार-बार भावुक हो जा रहे थे। 

Two sisters died During Ganga Bath in Prayagraj
meja - फोटो : प्रयागराज
शिक्षिका थी स्वपनिल, 8वीं की छात्रा थी एशस्वी
जिला कचहरी में अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा की इकलौती बेटी स्वपनिल शिक्षिका थी। वह बरी खानपुर के एमएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। एशस्वी तरवाई के गुड शेफर्ड स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। दोनों ही बहनें मेधावी थीं। एशस्वी की मां कनकलता गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामिश्र हैं। हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ स्वपनिल की मां रीना भी घाट पर पहुंच गई थीं। जब दोनों के शव पानी से बाहर आए तो माएं उससे लिपटकर बदहवास हो गईं। परिजनों को सांत्वना देने के लिए घाट पर जिला कचहरी के अधिवक्ता हरिसागर मिश्रा, अवधेश कुमार मिश्रा, मेजा बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री जटाशंकर शुक्ला, पवन शुक्ला, गोसौरा के प्रधान प्रतिनिधि योगेश पांडेय, छतवा के अंशु मिश्रा पहुंच गए थे। वहीं एमएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित कई शिक्षकों ने स्कूल में शोकसभा कर शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रबंधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वपनिल बेहद मेहनती शिक्षिकाओं में से थीं, जिसकी स्कूल को कमी सदैव खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two sisters died During Ganga Bath in Prayagraj
meja - फोटो : प्रयागराज
पानी में नहाते समय कभी स्वपनिल एशस्वी (13) के साथ सेल्फी लेती तो कभी एशस्वी मोबाइल लेकर दोनों की वीडियो बनाने लगती। पानी में तैरते हुए, लेट कर, एक दूसरे पर बौछार करते हुए, कई तरह के एंगल से दोनों ने सेल्फी ली और वीडियो बनाई। दोनों इतनी उत्साहित थीं कि उनको एहसास भी नहीं था कि कुछ देर बाद क्या होने वाला है। 
विज्ञापन
Two sisters died During Ganga Bath in Prayagraj
meja - फोटो : प्रयागराज
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों बहनें हंसते-खिलखिलाते मोबाइल से फोटो खींच रहीं थीं। एशस्वी छोटी थी, लिहाजा चंचलता में वह गहरे पानी की ओर बढ़ गई और स्वपनिल से फोटो खींचने को कहा। इसी दौरान वह हाथ-पैर मारने लगी। पानी में किनारे पर नहा रही स्वपनिल पहले तो समझ नहीं पाई, लेकिन जब उसने एशस्वी को डूबने-उतराते देखा तो वह घबरा गई। आननफानन में उसने मोबाइल घाट पर फेंका और एशस्वी को बचाने के लिए आगे बढ़ी। स्वपनिल एशस्वी तक पहुंच ही गई थी कि तब तक वह भी गहरे पानी में जा चुकी थी। घाट पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों बहनें पानी में समा चुकी थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed