न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
subway prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टारेंट में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। नीचे की मंजिल से शुरू हुई आग ने देखते-देखते तीन मंजिला रेस्टोरेंट को जद में ले लिया। आग का भयावह रूप देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संचालक ने रेस्टोरेंट के पूरी तरह नष्ट हो जाने की बात कही है।
सलोरी निवासी निखिलेंद्र केसरवानी का सुभाष चौराहे के पास रेस्टारेंट है। निचले दो फ्लोर पर सबवे नाम से रेस्टारेंट है, जबकि ऊपरी मंजिल पर वेलवीन नाम से कैफे है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब सवा छह बजे के आसपास निचली मंजिल के फर्नीचरों में आग लगी। आग तेज थी और ऊपर की ओर बढ़ रही थी। थोड़ी ही देर में आग ने समूचे रेस्टोरेंट को अपनी जद में ले लिया। लोगों ने फायरब्रिगेड और संचालक निखिलेंद्र को सूचना दी। थोड़ी ही देर में सीएफओ रवींद्र शंकर मिश्रा, फायर अफसर लालजी गुप्ता आदि के साथ तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। निखिलेंद्र भी बदहवास हाल में पहुंच गए।
दमकलकर्मियों ने प्रेशर फोर्स की मदद से आग बुझानी शुरू की, लेकिन हवा की वजह से आग बढ़ती जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के दुकानदार भी वहां पहुंच गए थे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। स्टेशन अधिकारी लालजी गुप्ता का कहना है कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। वहीं, निखिलेंद्र का कहना है कि रेस्टोरेंट में कुछ भी नहीं बचा। सब कुछ जल गया। लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।