फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two shooters of mafia Mukhtar Ansari were shot dead by police in an encounter in Prayagraj

Encounter In Prayagraj : माफिया मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी के दो शार्प शूटरों को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया

Thu, 04 Mar 2021 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज  Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Two shooters of mafia Mukhtar Ansari were shot dead by police in an encounter in Prayagraj
Prayagraj News : वकील पांडेय (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
नैनी के अरेल में सोमेश्वर नाथ मंदिर के समीप से बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ में एसटीएफ ने हार्डकोर क्रिमिनल दो बदमाशों को मार गिराया। एक बदमाश के ऊपर  हजार रुपये का इनाम था। वह वाराणसी के चर्चित डिप्टी जेलर हत्याकांड में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन


एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। भदोही जनपद के वकील पांडेय पुत्र सहसराम पांडेय निवासी गोपीगंज और अमजद नामक शातिर अपराधी को एसटीएफ ने मार गिराया। .वकील पर 50 हजार का इनाम था। माफिया मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा गैंग के कुख्यात शार्प शूटर थे।
विज्ञापन


दोनो अपराधी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 2013 में माफिया मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी के इशारे पर जनपद बनारस के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिन दहाड़े निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दिए थे। ज्ञानपुर भदोही से वर्तमान विधायक विजय मिश्रा ने भी लेटर लिख कर गृहमंत्री से वकील उर्फ राजीव पांडेय से अपनी जान को खतरा बता दिया था। .दोनो अपराधी फिर से एक जेलर को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Two shooters of mafia Mukhtar Ansari were shot dead by police in an encounter in Prayagraj
Prayagraj News : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश। - फोटो : prayagraj
दोनो शूटर झारखंड के रांची में स्थित जेल के एक अधिकारी की हत्या की सुपारी लेकर चलने वाले थे। अपराधी इससे पहले डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की भी कर चुके हैं। हत्या रांची जेल में बंद मुर्गा व्यापारी नीरज सिंह के हत्यारोपी अमन सिंह को वहां जेल के अंदर कठिनाई होने की वजह से रांची जेल के अधिकारी को दी गई थी। इन दोनों अपराधियों की सुपारी देने की जानकारी एसटीएफ के डिप्टी एसपी बोएन्दु सिंह को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed