{"_id":"69a355c14f60feee1005ae14","slug":"two-scooter-riders-injured-in-car-collision-naini-news-c-417-1-bha1001-3930-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो जख्मी
Sun, 01 Mar 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बहरिया नहर चौराहे पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व प्रधान समेत दो लोग जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर शहर के लिए रेफर किया गया है।
महुली गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय नारायणपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रमोद त्रिपाठी के साथ स्कूटी से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहरिया गेस्ट हाउस जा रहे थे। जैसे ही बहरिया नहर चौराहा के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा भेजा । जहां सुनील पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।