फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two robbery accused arrested by Meja police, Rs 15,000 cash and jewellery recovered

Prayagraj News: लूट के दो आरोपी चढ़े मेजा पुलिस के हत्थे, 15 हजार नकद और आभूषण बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two robbery accused arrested by Meja police, Rs 15,000 cash and jewellery recovered
लूटपाट करने के दो आरोपियों को मेजा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से 15 हजार नकद व कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं। तीन माह पहले बरसैता के समीप सराफ को तमंचा सटाकर की गई लूटपाट की घटना का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन

तीन माह पहले सिरसा के कारोबारी राज सेठ से बरसैता के पास तमंचे के बल पर लूट की गई थी। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मेजा बोलन तिराहे के पास दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने अपना नाम अभिषेक पाल निवासी भुसका और अजय भारतीया निवासी उरुवा बताया है। उनके पास से 15,200 नकद और कई आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक लुटेरों के खिलाफ कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed