फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two project managers work in few calculated Meyohal

मेयोहाल में काम रहे दो प्रोजेक्ट मैनेजर नपे 

Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two project managers work in few calculated Meyohal
मुख्य स‌च‌िव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मेयोहाल में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हाल, दर्शक दीर्घा हाल के निर्माण में देरी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के दो प्रोजेक्ट मैनेजरों को भारी पड़ गई। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने और दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद आए मुख्य सचिव ने मेयोहाल के साथ चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, थर्नहिल रोड पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और डफरिन हॉस्पिटल में नए वार्ड, ओटी आदि का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन निरीक्षण करने मेयोहाल पहुंचे तो वहां चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति देख भड़क गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप प्रकाश का हटाने का निर्देश देते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा। साथ ही डीएम संजय कुमार को निर्माण कार्यों की पाक्षिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने चंद्रेशखर आजाद पार्क में जॉगिंग ट्रैक, पौधरोपण एवं सुंदरीकरण के अन्य कार्यों का जायजा लिया। साथ ही हाथी पार्क का निरीक्षण किया। थर्नहिल रोड कि किनारे साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट, लाइटिंग आदि के काम को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिविल लाइंस के सुंदरीकरण और सुभाष चौराहे के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग से संबंधित कार्यों का भी मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सिविल लाइंस में बेतरतीब निर्माण पर अंकुश लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सिविल लाइंस का सुंदरीकरण इस तरह से किया जाए कि उसका स्वरूप लखनऊ के हजरतगंगज से भी बेहतर हो। उन्होंने डफरिन हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया और वहां नए सर्जिकल वार्ड, ओटी, इमरजेंसी एवं आसीयू का लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार, राज्य प्रमाणीकरण मंत्री इंदु प्रकाश मिश्र, एडीए उपाध्यक्ष अजय सिंह सहित कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed