{"_id":"5921f18b4f1c1b3e6a536462","slug":"two-procession-houses-one-guest-house-six-house-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बारात घर, एक गेस्ट हाउस, छह मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बारात घर, एक गेस्ट हाउस, छह मकान सील
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
ताला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की सख्ती कहें या नए निजाम का खौफ, रविवार को एडीए ने आननफानन में की गई कार्रवाई में लखनऊ हाईवे पर लैंड यूज के विपरीत चल रहे दो बारात घर और एक गेस्ट हाउस सील कर दिए। साथ ही मिंटो रोड पर नक्शे के विपरीत निर्माणाधीन छह भवन सीलकर नोटिस चस्पा कर दी। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
एडीए के ओएसडी व जोनल अधिकारी आलोक पांडेय दोपहर बाद प्रवर्तन दल के साथ अचानक निकले और लखनऊ हाईवे पर काफिला रोका। पुलिस बल के साथ अफसरों ने लखनऊ रोड पर नियम के विपरीत चल रहे बारात घर आरडी पैलेस व सारस्वत पैलेस को सील कर दिया। पास ही में आरपी पैलेस को भी सील किया गया। जोनल अधिकारी के मुताबिक बारात घरों व गेस्ट हाउस का संचालन लैंड यूज के विपरीत किया जा रहा था। पार्किग की व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जाम लगने की शिकायतें अक्सर आती रही हैं। तमाम चेतावनी के बाद भी संचालक नहीं माने तो कार्रवाई की गई।
इसी के बाद एडीए का दस्ता मिंटो रोड पहुंचा। यहां बिना नक्शा और स्वीकृत नक्शे के विपरीत बन रहे छह भवनों को भी सील किया गया। इन भवनों पर नोटिस चस्पा कर निर्माण सामग्री भी जब्त की गई। जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के मुताबिक अवैध निर्माण करने वालों को चिह्नित कर नोटिस भेजी जा रही है। जो नियत समय और तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
एडीए के नए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी ने रविवार को मातहतों को दफ्तर बुला लिया। बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली फिर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। उपाध्यक्ष ने मातहतों से अवैध निर्माण, सिविल लाइंस सुंदरीकरण, लैंड बैंक, आय और कार्रवाई संबंधी कई मामलों में बिंदुवार क्लास लेकर सही और विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। वीसी के कड़े तेवर से मातहतों की घिग्घी बंधी रही। कई मामलों में जवाब के बजाय अफसर चुप्पी साधे रहे। अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई के मुद्दे पर हर अफसर के गले में आवाज कई बार अटकी। बैठक में सचिव समेत सभी जोनल अधिकारी और अन्य अफसर मौजूद रहे।