{"_id":"6a005cbf59b3e5a3af0b3641","slug":"two-platforms-and-a-foot-overbridge-will-be-built-in-subedarganj-the-railways-has-started-the-tender-process-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सूबेदारगंज में बनेंगे दो प्लेटफार्म, एक फुट ओवर ब्रिज, रेलवे ने शुरू की टेंडर की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सूबेदारगंज में बनेंगे दो प्लेटफार्म, एक फुट ओवर ब्रिज, रेलवे ने शुरू की टेंडर की प्रक्रिया
Sun, 10 May 2026 03:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 May 2026 03:53 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे ने सशक्त सैटेलाइट स्टेशन के रूप सूबेदारगंज स्टेशन को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यहां प्लेटफॉर्मों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ की जाएगी।
विज्ञापन
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे ने सशक्त सैटेलाइट स्टेशन के रूप सूबेदारगंज स्टेशन को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यहां प्लेटफॉर्मों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ की जाएगी। रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी परियोजना को 18 महीने के भीतर धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। सूबेदारगंज स्टेशन के मास्टर प्लान में नए प्लेटफॉर्म संख्या सात और आठ के निर्माण के लिए वर्तमान लाइन संख्या दो और तीन को हटाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी आठ प्लेटफॉर्म एक सीधी कतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ेगा। स्टेशन के दक्षिणी हिस्से यानी जीटी रोड की तरफ अब भव्य बदलाव की तैयारी है, जहां नए प्रवेश द्वार के साथ-साथ टिकट बुकिंग काउंटर और दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष रैंप का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2031 में लगने वाले कुंभ मेले के लिए सूबेदारगंज को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। स्टेशन को मल्टी-फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की योजना है। यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक रिटायरिंग रूम और डिजिटल कोच गाइडेंस सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन