फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people lit the three pyres

Prayagraj News: तीन चिताओं को दो लोगों ने दी मुखाग्नि

Fri, 19 Jun 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two people lit the three pyres
जेरा गंगा घाट पर बुधवार देर रात करीब तीन बजे तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर अलग-अलग तीन चिताएं सजाई गई थीं। मुखाग्नि मृतका इंद्रावती देवी के इकलौते बेटे मुकेश गुप्ता और मृतका अमरावती देवी के पति नेब्बूलाल ने दी। मृतक श्याम लाल निसंतान थे, इसलिए इनके शव को भी मुखाग्नि नेब्बूलाल ने दी।
विज्ञापन

इधर, तिहरे हत्याकांड के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजन गम और गुस्से में बिलखते रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चले और तत्काल एनकाउंटर किया जाए। आरोपी हिमांशु यादव के बाएं पैर में मुठभेड़ के दौरान लगी गोली से वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में आरोपी हिमांशु को मार गिराना था।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) की नृशंस हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि घर की एक किशोरी से गांव का हिमांशु यादव जबरन शादी करना चाहता था। शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी ने साथियों संग मिलकर घटना अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर आक्रोशित परिजनों ने घर के सामने तीनों शवों को रखकर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने और एनकाउंटर किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। रात में कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए थे।

बुधवार आधी रात के बाद जेरा गंगा घाट पर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजन गम और गुस्से में रहे। एहतियातन घर पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed