{"_id":"6a0cb4ea04c844cdcf0077a6","slug":"two-people-injured-in-different-road-accidents-died-during-treatment-allahabad-news-c-417-1-sor1001-6385-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायलों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायलों की इलाज के दौरान मौत
Wed, 20 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 20 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
थाना अंतर्गत अब्दालपुर खास के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व सधनगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया था। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ थाना अंतर्गत भरखरी गांव के रहने वाले प्रदीप गिरी (25) अपनी बाइक से 1 अप्रैल को आधी रात में उधवापुर गांव जा रहा था। वह प्रतापगढ़ हाईवे पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे प्रदीप गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने प्रदीप गिरी को मृत्यु घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के भाई कुलदीप गिरी ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात वाहन के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
मऊआइमा थाना अंतर्गत करम्हा कहली राजकुमार विश्वकर्मा 30 अप्रैल को किसी कार्य से सोरांव आए हुए थे। रात में लौटते समय वे सधनगंज बाजार के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने राजकुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए घायल को सोरांव स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उनको स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया था। इस दौरान 4 मई को इलाज के दौरान राजकुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। मामले में मृतक के बेटे रिंकू विश्वकर्मा ने सोरांव थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।