{"_id":"67cc96f6b353376a2e030ac0","slug":"two-people-including-son-in-law-arrested-for-murder-of-contractor-allahabad-news-c-3-1-ald1019-577288-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ठेकेदार के कत्ल में दामाद समेत दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ठेकेदार के कत्ल में दामाद समेत दो हिरासत में
विज्ञापन
करेली के अंधीपुर गांव में ठेकेदार सलाहुद्दीन (55) की नृशंस हत्या के मामले में दामाद समेत दो लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। यह भी बात सामने आई है कि हत्या में तीन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
ठेकेदार की छह मार्च को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोदने के बाद सिर पर हथौड़ा मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि एक फोन कॉल आने के बाद वह सुबह नौ बजे घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे।
सूत्रों के मुताबिक, यह नंबर ठेकेदार के दामाद का निकला। पुलिस दिन भर तलाश में लगी रही और रात में उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद एक और शख्स को पकड़ा गया जो मजदूरी करता है। सूत्रों का कहना है कि दोनों से पूछताछ में घटना के संंबंध में बेहद अहम सुराग पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि हत्या में कुल तीन लोग शामिल थे। ठेकेदार को बहाने से बुलाया गया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पहले हथौड़े से उनके सिर पर वार किया गया और इसके बाद उन्हें चाकू से गोद दिया गया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच में जुटी पुलिस को यह भी पता चला है कि हत्या में प्रयुक्त चाकू स्थानीय मार्केट से ही खरीदा गया था। फिलहाल पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के भी प्रयास में जुटी है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पारिवारिक विवाद में हुई हत्या
सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस की अब तक कि जांच पड़ताल में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद के तौर पर सामने आई है। फिलहाल इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि मृतक के शरीर में चाकू से वारकर पहुंचाई गई सात चोटों के निशान मिले थे। ठेकेदार एयरपोर्ट क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले थे और उनका शव करेली के अंधीपुर गांव स्थित नवनिर्मित मकान में मिला था।