{"_id":"68c1d88f879d998b0406838f","slug":"two-people-including-pradhan-injured-in-collision-between-two-bikes-one-in-critical-condition-naini-news-c-253-1-man1001-102905-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो बाइकों की टक्कर में प्रधान समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो बाइकों की टक्कर में प्रधान समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर
Thu, 11 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बेरावां लिंक मार्ग पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में ग्राम प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कौड़िहार भेजा गया। हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगदेवरा बाजार की है।
खरगापुर के प्रधान राम चंद्र यादव नवाबगंज के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान भगदेवरा बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों लोगों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। दूसरा बाइक सवार घायल युवक बब्बू यादव (22) पुत्र रामचंद्र यादव लाई गांव का निवासी है।