{"_id":"68b604839858ee08200b3735","slug":"two-people-died-in-koraon-and-one-each-in-holagarh-and-pratappur-due-to-lightning-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116636-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली गिरने से कोरांव में दो व होलागढ़ व प्रतापपुर में एक- एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली गिरने से कोरांव में दो व होलागढ़ व प्रतापपुर में एक- एक की मौत
विज्ञापन
सुहास। जिले में सोमवार की दोपहर अलग-अलग जगह बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। कोरांव के चिरांव गांव में करीब तीन बजे बिजली गिरने से छात्रा व एक युवक की मौत हो गई।
अंजलि पुत्री कौशलेश सिंह (15) निवासी चिरांव अपने कच्चे घर के सामने दरवाजे के पास बैठे थी। हल्की बारिश शुरू होते ही तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर पड़ी। वह झुलसकर बेहोश हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत अंजली भाई बहन में बड़ी थी पिता कौशलेश सिंह दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बच्चे भी उन्हीं के साथ में रहकर पढ़ाई लिखाई किया करते हैं। अंजली दिल्ली के किसी कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। रविवार को देर शाम पिता के साथ घर आई हुई थी। माता अर्चना सिंह और भाई आयुष दिल्ली में ही हैं।
सौ मीटर की दूरी पर चिरांव गांव मजरा पखरौर विजय शंकर पाल पुत्र लाल बहादुर (35) घर के पास खेत में भैंस चरा रहे थे कि अचानक बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक विजय शंकर चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक को एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से समूचे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों का कहना है कि गड़गड़ाहट इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए जो जहां था वहीं ढहर गया।संवाद
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की मौत
होलागढ में बिजली की चपेट में आकर सोमवार को एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना होलागढ़ सराय मदन सिंह उर्फ चांटी गांव है। बताया जा रहा है कि अर्जुन यादव (59) घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। तभी बिजली की चपेट में आ गए। परिजनों ने राजस्व विभाग को मौत की जानकारी दे दी।
प्रतापपुर में बादलों के गरजते ही गिरी बिजली, किशोर की मौत
प्रतापपुर के सराय ममरेज थाना अंतर्गत जंघई चौका स्थित दंडी का पूरा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र बबलू हरिजन 15 शाम करीब छह बजे एनएच-731 पर टहल रहा था। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे किशोर पर गिरी। जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर जंघई चौकी प्रभारी उमाकांत यादव मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद