{"_id":"63b1be091039a61845004357","slug":"two-other-sisters-were-also-found-arrested-for-marrying-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दो अन्य बहनें भी मिलीं, नाबालिग से शादी रचाने वाला गिरफ्तार, कर्नलगंज से हुई थीं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दो अन्य बहनें भी मिलीं, नाबालिग से शादी रचाने वाला गिरफ्तार, कर्नलगंज से हुई थीं गायब
Sun, 01 Jan 2023 10:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:38 PM IST
सार
छोटा बघाड़ा से लापता र्हुईं चार बहनों में से दो अन्य भी रविवार को मिल गईं। उनकी लोकेशन गाजियाबाद मिलने पर कर्नलगंज पुलिस टीम उन्हें शहर लाने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
लड़कियां बरामद।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटा बघाड़ा से लापता हुईं चार बहनों में से दो अन्य भी रविवार को मिल गईं। उनकी लोकेशन गाजियाबाद मिलने पर कर्नलगंज पुलिस टीम उन्हें शहर लाने के लिए रवाना हो गई है। उधर, एक बहन से शादी रचाने वाला आरोपी सतीश उर्फ हरिकरन शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है। छोटा बघाड़ा में रहने वाली चार बहनें 26 दिसंबर को गायब हो गई थीं। इनमें से एक की उम्र 17 साल जबकि तीन अन्य 16, 14 व 12 साल की हैं। 29 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस तलाश में जुटी।
विज्ञापन
पता चला कि सबसे बड़ी बहन ही अन्य तीनों को लेकर अपने प्रेमी के पास लखीमपुर खीरी चली गई है। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि प्रेमी सतीश शर्मा है, जिससे उसने शादी कर ली है। वहां एक बहन तो मिल गई, लेकिन दो छोटी बहनें नहीं मिलीं। पूछने पर बताया कि 31 दिसंबर को दोनों छोटी बहनें किसी बात को लेकर नाराज हो गई थीं। इसी से दोनों ने बड़ी बहन से दो हजार रुपये लिए और फिर ट्रेन में बैठकर बरेली होते हुए गाजियाबाद चली गईं।
विज्ञापन
सर्विलांस के जरिये लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर लिया। जिसके बाद टीम उन्हें लाने के लिए रवाना हो गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि शादी करने वाली सबसे बड़ी बहन की उम्र परिजनों ने 17 साल बताई है। ऐसे में गुमशुदगी की रिपोर्ट में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसके प्रेमी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह संसारपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन