फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two nephews stabbed uncle to death

Prayagraj : चाकू से हमलाकर चाचा को उतारा मौत के घाट, जमकर पथराव, बवाल

Thu, 09 Jun 2022 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 11:23 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायलाहुरपुर-हनुमानगंज बाजार निवासी वकील अहमद की पत्नी शबाना व उसके भाई मुन्ना की पत्नी बानो से बृहस्पतिवार की सुबह कुछ विवाद हुआ था। तब किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया था।

विज्ञापन
Two nephews stabbed uncle to death
Murder

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय लाहुरपुर हनुमानगंज बाजार में बृहस्पतिवार की शाम घरेलू विवाद को लेकर दो भतीजों ने चाकू से चाचा के पेट में कई वार कर हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मचा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके पहले दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। इसमें महिलाओं समेत कई लोग जख्मी हुए थे। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर एसपी गंगापार की भी मौके पर पहुंचे थे।  

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायलाहुरपुर-हनुमानगंज बाजार निवासी वकील अहमद की पत्नी शबाना व उसके भाई मुन्ना की पत्नी बानो से बृहस्पतिवार की सुबह कुछ विवाद हुआ था। तब किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया था। सुबह से विवाद को लेकर शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर झगड़ पड़े। गालीगलौज से शुरु हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और पथराव में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी दोनों भतीजे फरार

दोनों पक्षों के लोगों ने अपने अपने छतों से जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इसी बीच 45 वर्षीय वकील सिद्दीकी को भतीजे मन्नू और नियाज ने चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वकील को गंभीर हालत में पहले स्थानीय और बाद में एसआरएन ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वकील सात भाईयों में चौथे नंबर पर था। वह मछली की दुकान लगाता था।


पथराव में वकील के पक्ष से उसकी बेटी नाजिया,तौफीन,पत्नी शबाना जख्मी हुए थे। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के कारण गांव की बस्ती में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed