फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two murders in one night, brutal murder of a girl and a teenager, police busy searching for the killers.

Prayagraj Crime :एक रात में दो मर्डर, युवती व किशोर की नृशंस हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 19 Feb 2025 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

झूंसी व फूलपुर में मंगलवार रात हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें हुईं। झूंसी स्थित लॉज में 35 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात एक लॉज में हुई।

विज्ञापन
Two murders in one night, brutal murder of a girl and a teenager, police busy searching for the killers.
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी व फूलपुर में मंगलवार रात हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें हुईं। झूंसी स्थित लॉज में 35 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात एक लॉज में हुई। घटना के बाद से गायब युवती का साथी युवक शक के घेरे में है। उधर फूलपुर में 16 वर्षीय किशोर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतकों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


पहली वारदात झूंसी के आजाद नगर स्थित केवट बस्ती के एक लॉज में हुई। यहां युवती 40 वर्षीय युवक के साथ मंगलवार रात 8:30 बजे के करीब पहुंची थी। दोनों ने भोर में संगम स्नान के लिए जाने की बात कहकर कमरा किराये पर लिया। सुबह 6:30 बजे के करीब युवती का खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। उसका साथी मौके से गायब था। फिलहाल वह पुलिस की नजर में मुख्य संदिग्ध है।
विज्ञापन


 

उधर फूलपुर के बौड़ई गांव के बाहर स्थित तालाब के पास बुधवार सुबह 16 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव मिला। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। मौके पर काफी खून भी बिखरा था जिससे माना जा रहा है कि कहीं और से लेकर आने के बाद यहीं पर उसकी हत्या की गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोग भी आ गए। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के जनपदों के थानों में भी सूचना दी लेकिन देर शाम तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका था। दोनों घटनाओं में मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डाॅग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया।

विज्ञापन

किशोर के सिर पर भारी चीज से चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अब तक कि जांच पड़ताल में उसके स्थानीय न होने की ही बात सामने आई है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शक के घेरे में साथ आया युवक है, जो गायब है। आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed