फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two motorcycles collide, one dead, two injured

Prayagraj News: दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles collide, one dead, two injured
नैनी। मृतक अभय यादव की फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के एफसीआई रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार सुबह दो मोटरसाइकिल में हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। मृतक अपनी बहन को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। घटना उसके घर से दो सौ मीटर पहले हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चल लाल मोहम्मद मोहल्ला में रहने वाले शिव कुमार यादव घर में ही आटा की चक्की लगाए हुए है। बृहस्पतिवार को उनका बेटा अभय यादव (19) अपनी छोटी बहन को सीओडी परिसर में स्थित विद्यालय में छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय एफसीआई रोड पर घर से दो सौ मीटर पहले ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक में सवार सभी सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

अभय को गंभीर घायल देखकर आस-पास के लोगों ने परिवार वालों को जानकारी दी। परिजन पहुंचे और उसे पास स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवकों के परिवार वाले भी सूचना पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मृतक का शव घर पर था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक भाई बहन में बड़ा था और आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। वहीं दूसरे बाइक में सवार युवक पास ही स्थित इसाई बस्ती के बताए जा रहे है। हालांकि दोनों बाइक शाम तक घटना स्थल पर ही पड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed