{"_id":"5af34ddc4f1c1b9d098b9143","slug":"two-more-trains-to-allahabad-after-hamsafar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर के बाद इलाहाबाद को दो और ट्रेनों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर के बाद इलाहाबाद को दो और ट्रेनों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद से लखनऊ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने इलाहाबाद से दिल्ली के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस भी शुरू करने की बात कही। इस दौरान रेल राज्यमंत्री ने जंक्शन से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए शुरू की गई हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इलाहाबाद जंक्शन पर बुधवार को हमसफर एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने लखनऊ के लिए शताब्दी एवं सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने दिल्ली के लिए सभी जनरल कोच वाली सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके जवाब में मनोज सिन्हा ने मंच से ही कहा कि लखनऊ रूट के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम चल रहा है। फिर भी कुंभ के पहले लखनऊ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करवा दी जाएगी। हालांकि उन्होंने शताब्दी चलाए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। कहा कि आधुनिक सुविधाओं वाली अंत्योदय एक्सप्रेस भी दिल्ली के लिए वे शुरू करवाएंगे। इसमें सभी कोच जनरल श्रेणी के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। रेलवे अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
लोग इलाहाबाद से अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे। कुंभ के दौरान एक हजार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने की है। इसके पूर्व समारोह में आए अतिथियों का स्वागत जोन महाप्रबंधक एमसी चौहान ने तुलसी का पौधा देकर किया। धन्यवाद ज्ञापन डीआरएम अमिताभ ने दिया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक संजय गुप्ता, राजमणि कोल, अजय भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।