फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two more people including nursing home operator Corona positive, number of patients reached 108

नर्सिंग होम संचालक सहित दो और लोग कोरोना पॉजिटिव, 108 पहुंची मरीजों की संख्या

Thu, 04 Jun 2020 02:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two more people including nursing home operator Corona positive, number of patients reached 108
थाईलैंड में बन रही कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
 जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक नखासकोहना का नर्सिंग होम संचालक है, जबकि दूसरा कोरांव के बैदवार कला का है। दो नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। बैदवार कला और नखासकोहना इलाके की पत्थरगली हॉटस्पॉट में शामिल कर इन इलाकों को सील कर दिया गया है। नर्सिंग होम संचालक के सोर्स का पता नहीं चला है।  
विज्ञापन


नर्सिंग होम संचालक का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। उसका डॉक्टर पुत्र भी नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करता है। चार दिन पहले नर्सिंग होम संचालक को बुखार, खांसी की शिकायत हुई तो उन्होंने एसआरएन में आकर दिखाया। उन्हें संदिग्ध वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। नर्सिंग होम संचालक को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई जाएगी। उधर, कोरांव तहसील के बैदवार कला का पॉजिटिव आया व्यक्ति फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। तबीयत खराब होने पर उसने 31 मई को फरीदाबाद में ही जांच कराई। वहां से रिपोर्ट पाजिटिव आने पर युवक को कोटवा बनी भेज दिया गया, जबकि उसके परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।  उधर, मंगलवार की देर रात पॉजिटिव आए तीन लोगों में एक युवक कोराव के टुंडीयार गांव का है। वह 28 मई को मुंबई से लौटा था। उसके माता-पिता, पत्नी, बहन सहित परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया हैं, दूसरा युवक दिल्ली से लौटा है। वह कौंधियारा ब्लॉक के बड़गोहना कला का रहने वाला है। वह 26 मई को दिल्ली से आया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



करेली की पॉजिटिव आई महिला का पति भी संक्रमित
करेली में दो दिन पहले पॉजिटिव आई महिला का पति भी कोरोना संक्रमित हो गया है। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद पति की जांच कराई गई थी। पत्नी एसआरएन में भर्ती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी एसआरएन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed