{"_id":"6a3677626f1bb327bf0399c5","slug":"two-killed-including-a-boy-in-collision-between-two-motorcycles-accident-occurred-late-at-night-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दो बाइक की भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दो बाइक की भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत, देर रात हुआ हादसा
Sat, 20 Jun 2026 04:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:50 PM IST
सार
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा गांव के पास शुक्रवार रात सवा दस बजे दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में चार वर्ष के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा गांव के पास शुक्रवार रात सवा दस बजे दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में चार वर्ष के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रकूट के छिपिया मऊ निवासी आरिफ (28) पुत्र इरफान बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे। वहीं, महुली थाना रीवा निवासी अरविंद अपने परिवार के साथ बाइक से मऊ की ओर से लौट रहे थे। गाढ़ा कटरा गांव के पास दोनों बाइक सवारों के वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कृतिक कोल (4) पुत्र अरविंद और आरिफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे मौके पहुंचे और घायल कृतिक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आरिफ प्रयागराज के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गई। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मासूम के पिता अरविंद को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन