{"_id":"90e4690abfd0162b8e6a80d0c26d8d31","slug":"two-kg-gas-cylinders-found-at-the-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिलेंडरों में कम मिली दो-दो किलो गैस, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों में कम मिली दो-दो किलो गैस, चालान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, 18 जून। रेसाई गैस सिलेंडरों में घटतौली करने वालों के हौसले बुलंद हैं। सिलेंडरों में दो-दो किलो गैस की घटतौली की जा रही है। घटतौली का यह खेल शहर के ज्यादातर इलाकों में चल रहा है और उपभोक्ता खुलेआम ठगे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार का बाट-माप विभाग की टीम ने दो हॉकरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और घटतौली पर दोनों का चालान कर दिया। इसके साथ ही तीन अन्य दुकानों का भी तराजू में गड़बड़ी मिलने पर चालान किया गया।
बाट-माप विभाग के सहयक नियंत्रक कुमार नीरज सिंह के निर्देश पर जिला प्रभारी एमके गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बृहस्पतिवार को कटरा, मम्फोर्डगंज, कचहरी रोड और म्योराबाद में जांच की। इस दौरान भारत गैस की अमर ज्वाला गैस सर्विस के दो हॉकरों के पास रखे दो-दो सिलेंडरों की जांच की गई और हर सिलेंडर में दो-दो किलो गैस कम मिली। टीम ने मौके पर ही घरेलू उपयोग वाले चारों सिलेंडर जब्त कर लिए। साथ ही घटतौली के मामले में दोनों हॉकरों का चालान कर दिया। इसके बाद टीम कचहरी पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची और वहां लाई-चना बेचने वालों की दुकानों की जांच-पड़ताल की। तीन दुकानों में रखे तराजू में गड़बड़ी पाई गई। इस पर बाट-माप विभाग की ओर से तीनों दुकानों का चालान कर दिया गया।