फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two including son-in-law in custody for contractor's murder, three accused were involved in the crime

Prayagraj : ठेकेदार के कत्ल में करीबी रिश्तेदार समेत दो हिरासत में, वारदात को तीन आरोपियों ने दिया था अंजाम

Sun, 09 Mar 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

शहर के करेली इलाके में दो दिन पूर्व हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के रिश्तेदार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। घटना के दिन रिश्तेदार ने कई बार ठेकेदार को फोन किया था। इस बारे में जब उससे पुलिस ने पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। 

विज्ञापन
Two including son-in-law in custody for contractor's murder, three accused were involved in the crime
सलाहुद्दीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के अंधीपुर गांव में ठेकेदार सलाहुद्दीन (55) की नृशंस हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार समेत दो लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। यह भी बात सामने आई है कि हत्या में तीन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। ठेकेदार की छह मार्च को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोदने के बाद सिर पर हथौड़ा मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि एक फोन कॉल आने के बाद वह सुबह नौ बजे घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह नंबर ठेकेदार के एक करीबी रिश्तेदार का निकला। पुलिस दिन भर तलाश में लगी रही और रात में उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद एक और शख्स को पकड़ा गया जो मजदूरी करता है। सूत्रों का कहना है कि दोनों से पूछताछ में घटना के संंबंध में बेहद अहम सुराग पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि हत्या में कुल तीन लोग शामिल थे। ठेकेदार को बहाने से बुलाया गया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पहले हथौड़े से उनके सिर पर वार किया गया और इसके बाद उन्हें चाकू से गोद दिया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच में जुटी पुलिस को यह भी पता चला है कि हत्या में प्रयुक्त चाकू स्थानीय मार्केट से ही खरीदा गया था। फिलहाल पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के भी प्रयास में जुटी है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो पारिवारिक विवाद में हुई हत्या?

सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस की अब तक कि जांच पड़ताल में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद के तौर पर सामने आई है। फिलहाल इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि मृतक के शरीर में चाकू से वारकर पहुंचाई गई सात चोटों के निशान मिले थे। ठेकेदार एयरपोर्ट क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले थे और उनका शव करेली के अंधीपुर गांव स्थित नवनिर्मित मकान में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed