फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two fraudsters including a woman arrested in the case of cheating a cabinet minister's accountant of Rs 2.08 crore

Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री के अकाउंटेंट से 2.08 करोड़ की ठगी के मामले में महिला समेत दो ठग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters including a woman arrested in the case of cheating a cabinet minister's accountant of Rs 2.08 crore
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे के अकाउंटेंट से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने एक महिला समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में महाराष्ट्र निजामपुर के थाना भाम्बेर गांव साकडी (हाल पता गुजरात सूरत थाना सिंघनपुर गांव सिंघनपुर तरणकुंज) और पटना धवलपुरा निवासी अनिमा देवी शामिल हैं। जांच में पता चला कि इन दोनों के बैंक खाते में ठगी के रुपये भेजे गए थे। इससे पूर्व साइबर पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के बेटे की फोटो लगी अज्ञात नंबर से कंपनी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव को व्हाट्सएप मैसेज भेज गया था। साथ ही बिजनेस डील का हवाला देते हुए तीन अलग-अलग बैंक खातों में 2.08 करोड़ रुपये मंगवाया गया। साइबर ठगी की जानकारी होने पर अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद बीते 24 नवंबर को साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे साइबर ठगों से जुड़े हैं। साइबर ठगों के कहने पर ही अपना बैंक खाता खुलवाकर उसकी जानकारी दी गई थी। साइबर ठग रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करवाते थे। इसके बाद एटीएम व चेकबुक के माध्यम से रुपये निकालकर साइबर ठगों को दे देते थे। इस काम के बदले में कुछ रुपये कमीशन के तौर पर मिल जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed