फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two engines collided at the junction, route interrupted for one and a half hours

जंक्शन पर दो इंजन टकराए, सवा घंटे रूट बाधित

Sat, 16 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two engines collided at the junction, route interrupted for one and a half hours
Two engines collided at the junction, route interrupted for one and a half hours - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जंक्शन पर शुक्रवार को दो इंजन टकरा गए। इसमें किसी तरह जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन सवा घंटे तक रूट बाधित रहा तथा कई ट्रेनें लेट हो गईं। इसकी वजह से वंदेभारत तथा पवन एक्सप्रेस का प्लेटफार्म भी बदलना पड़ा। जांच में प्रथम दृष्टतया शंटर दोषी पाया गया। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म नौ एवं 10 के पास डाउन यार्ड में लगभग करीब 10.05 बजे दो डीजल इंजन निरंजन पुल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनमें टक्कर हो गई। उपेन्द्र कुमार तथा अजय कुमार शंटर थे। इंजनों की टक्कर की वजह से प्लेटफार्म सात एवं आठ तथा नौ-10 पर जंक्शन से प्रयाग एवं इलाहाबाद सिटी का मार्ग बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने दोनों इंजन को ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन

अफसरों के अनुसार 11.20 बजे परिचालन शुरू कर दिया था। रूट बाधित रहने की वजह से वंदेभारत, गोदान एक्सप्रेस, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस का प्लेटफार्म परिवर्तित करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच का आदेश दिया है। प्रथम दृष्टतय शंटर उपेंद्र कुमार की गलती पाई गई और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed