फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two drivers killed in a major accident on Shastri Bridge: Second dumper hits parked dumper

शास्त्री पुल पर भीषण हादसाः खड़े डंपर में दूसरे डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की मौत

Sat, 08 May 2021 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 May 2021 12:46 PM IST
सार

  • शास्त्री पुल की शहर से झूंसी आने वाली लेन पर भीषण हादसा, लगा रहा घंटों जाम
  • गिट्टी लदे डंपर के खराब होने पर नीचे घुसकर मरम्मत कर रहे थे चालक और खलासी

विज्ञापन
Two drivers killed in a major accident on Shastri Bridge: Second dumper hits parked dumper
prayagraj news : शास्त्री पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर शनिवार की भोर में दो डंपरों की भिड़ंत में चालक समेत दो की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से एसआरएन में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण शास्त्री पुल की डाउन लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे घंटों जाम लगा रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों डंपरों को हटवाया, तब जाकर तकरीबन चार घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सका।

विज्ञापन

Two drivers killed in a major accident on Shastri Bridge: Second dumper hits parked dumper
prayagraj news : एक्सीडेंट के बाद शास्त्री पुल पर लगा जाम। - फोटो : prayagraj

शुक्रवार की रात चित्रकूट से काली गिट्टी लादकर एक डंपर झूंसी के अंदावा में अनलोड करने के लिए चला था। लेकिन, झूंसी के शास्त्री पुल पर पहुंचने पर अचानक उसका एक पहिया पंक्चर हो गया। ऐसे में डंपर चालक सतीश द्विवेदी अपने सगे भाई पंकज द्विवेदी और खलासी राज किशोर के साथ पहिया खोलने के लिए डंपर के नीचे घुस गए। इसी दौरान शास्त्री पुल पर पहुंचे दूसरे डंपर ने पीछे से गिट्टी लदे डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों डंफरों में भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि आगे खड़ा डंपर डिवाइडर तोड़कर घुस गया। हादसे में दूसरे डंपर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक तथा खलासी भीतर ही फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two drivers killed in a major accident on Shastri Bridge: Second dumper hits parked dumper
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस केे साथ ही108 एंबुलेंस ईएमटी संतोष भारतीया, अतर यादव और चालक विष्णु यादव तथा दुर्गेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से जख्मी चालक व खलासी को एसआरएन में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 30 वर्षीय खलासी राजकिशोर की मौत हो गई। दूसरे डंपर को जय प्रकाश चला रहा था। वह घंटों खलासी के साथ गाड़ी में ही फंसा रहा। मौके पर क्रेन के पहुंचने के बाद किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। अस्पताल में जय प्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा था लेकिन उनकी हालत गंभीर है। हादसे की वजह दूसरे डंपर चालक को नींद आना बताया जा रहा है। उधर, क्रेन मंगाकर मौके से दोनों वाहनों को हटाने के बाद ही घंटों बाद शास्त्री पुल पर यातायात सुचारू हो सका।
 

चार घंटे तक डंपर में फंसा रहा खलासी, गंवाना पड़ा पैर

शास्त्री पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत में एक डंपर के खलासी की जान तो बचा ली गई लेकिन उसे अपना एक पैर गंवाना पड़ा। हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर तो पहुंची लेकिन दूसरे डंपर में फंसे ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकालने में पसीने छूट गए। काफी देर बाद क्रेन के मौके पर पहुंचने और घंटों की मशक्कत के बाद डंपर चालक तथा खलासी को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई थी। खलासी को अपना पैर गंवाना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed