फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two dozen accused attacked the farmer's house under siege

खेत मे घेराबंदी कर रहे किसान के घर पर दो दर्जन आरोपितों ने बोला हमला

Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two dozen accused attacked the farmer's house under siege
Two dozen accused attacked the farmer's house under siege
खेत मे घेराबंदी कर रहे किसान के घर पर दो दर्जन आरोपितों ने बोला हमला
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस को खदेड़ा और रास्ते मे इट रख मार्ग किया अवरुद्ध
मांडा(संवाद न्यूज एजेंसी)।रविवार को थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव में पुश्तैनी जमीन पर पत्थल गाड़कर घेरा बंदी कर रहे एक व्यक्ति पर गांव के कुछ आरोपितों ने हमला बोल दिया और गड़े पत्थल उखाड़कर फेकने व तोड़ने लगे। जिसकी सूचना भुक्तभोगी ने डायल 112 पर दी। सूचना पर डायल 112 के पिआरबी को घटना स्थल पर आता देख आरोपितों ने ईट पत्थल लेकर खदेड़ दिया और गांव के जाने वाले मार्ग पर ईट व पत्थल रखकर मार्ग बंद कर दिया। दो दर्जन से अधिक आरोपितों ने भुक्तभोगी राजाराम पांडेय पुत्र गंगा प्रसाद के घर में घुस कर तोड़फोड़ व मारपीट करने लगे। वहीं सूचना पर भारतगंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचने से पहले अवरूद्ध मार्ग के इट पत्थरों को हटाकर घटना स्थल पर पहुंचे तो उनके भी साथ आरोपितों ने बदसलूकी शुरू कर दी। बदसलूकी सुरु ही थी कि एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित दरोगा संजय भरद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल को देख कुछ आरोपित मौके से फरार हो गए। इस दौरान पूरे गांव में भगदड़ मची रही। मामले में एसओ मांडा ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी साहबलाल बिंद, इंद्रमणि बिंद, सुरेश कुमार, विश्राम, कन्हैया लाल, श्याम लाल, लालचंद व प्रभावती, सुनीता, गुनराजी देवी, वीटोला, रानी देवी, गुंजा सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास तोड़फोड़, आरजकता फैलाने सहित दस धाराओं में लिखित तहरीर दी गई है। वहीं मौके पर दंगा कर रहे पांच महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। और एहतियात गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed