फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two died from dengue, confirmed in a patient

डेंगू से दो की मौत, एक मरीज में पुष्टि

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two died from dengue, confirmed in a patient
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
इलाहाबाद। डेंगू ने सोमवार को दो लोगों की जान ले ली। इसमें एक किशोर भी शामिल है। किशोर को उपचार के लिए फाफामऊ स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। हालांकि उसकी जांच निजी पैथालॉजी में हुई थी लेकिन शरीर में लक्षण डेंगू के थे। उसका प्लेट काउंट्स बहुत नीचे आ गया था। हैमरेजिक स्थिति होने उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन

करछना पनासा के रहने वाले शिवबाबू पांडेय पुत्र विश्वनाथ पांडेय (55) की तबीयत 15 दिन पहले खराब हुई थी। उन्हें पहले बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी डेंगू की जांच मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी में हुई थी। बेली में आराम न मिलने के बाद परिजन उन्हें सिविल लाइंस स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार की भोर में उनकी मौत हो गई। नवाबगंज के संभई इलाके की रहने वाले अनीस सरोज पुत्र सतीश (11) की मौत फाफामऊ में हुई है। इसके अलावा बक्शी खुर्द दारागंज के रहने वाले अनुराग दुबे (26) में इसके लक्षण पाए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू से बचाव के लिए कमिश्नरी, कटरा चौराहा, गोबर गली, पीपल गली, मनमोहन पार्क, शाहगंज, नेता चौराहा, अल्लापुर समेत कई इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़का कराया गया। ग्रामीण इलाकों में बारा और कोरांव में भी दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन


नहीं रहे दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.वैभव
इलाहाबाद। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.वैभव शुक्ला का सोमवार की शाम पांच बजे उनके जार्ज टाउन स्थित आवास पर निधन हो गया। उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। किडनी में इंफेक्शन होने से वह बच नहीं पाए। घर में पत्नी डॉ.रीमा शुक्ला के अलावा दो बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही उनके जानने वालों की भीड़ लग गई। चिकित्सा जगत में शोक है। इलाहाबाद डेंटल एसोसिएशन के सदस्यों ने दुख व्यक्त किया है। डॉ.वैभव बेली चौराहे के पास स्थित सावित्री डेंटल हॉस्पिटल के संचालक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed