फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two day International Hindi Conference in Mauritius from August 3

Prayagraj News: मॉरीशस में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन तीन अगस्त से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two day International Hindi Conference in Mauritius from August 3
अगले माह तीन और चार अगस्त को मॉरीशस स्थित विश्व हिंदी सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव होगा। इसमें 10 देशों के 88 प्रतिनिधि भाग लेंगे। देश के 12 राज्यों से भी हिंदी अनुरागी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रयागराज से 35 सदस्य शामिल होंगे। विश्व हिंदी सचिवालय और आईपी फाउंडेशन के तत्वावधान में यह अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें प्रयागराज के एएन वर्मा, अर्चना वर्मा, एसके सिंह, गायत्री सिंह, सुरेश चंद्रा के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एल्युमनाई एसोसिएशन के 30 सदस्य भी जाएंगे।
विज्ञापन

आईपी फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. स्मिता मिश्रा ने बताया, केंद्र सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने का प्रयास कर रही है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है। वहां लोग हिंदी का उपयोग सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में कर रहे हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। इस दिशा में अभी और मेहनत किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed