फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two corrupt roadways conducter suspended

बिना टिकट यात्रा कराने पर रोडवेज के दो कंडक्टर की सेवा समाप्त

Sat, 23 Nov 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
two corrupt roadways conducter suspended
जांच के दौरान पकड़े गए सिविल लाइंस और लालगंज डिपो के कंडक्टर
विज्ञापन

प्रयागराज। बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने दो संविदा कंडक्टर की सेवा समाप्त कर दी है। दोनों ही कंडक्टरों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। इसमें एक कंडक्टर सिविल लाइंस डिपो का तो दूसरा प्रतापगढ़ जिले के लालगंज डिपो में तैनात था।

सिविल लाइंस डिपो की वाराणसी से प्रयागराज आ रही बस की 14 नवंबर को हंडिया के पास चेकिंग की गई। बस में रामजी सरोज नाम का कंडक्टर तैनात था। बस में कुल 37 यात्री सवार थे। इसमें छह यात्री बरौत से हंडिया के लिए बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। एआरएम सिविल लाइंस डिपो सीबी राम ने बताया कि चेकिंग दल की टीम के रिपोर्ट के आधार पर संविदा परिचालक रामजी सरोज की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा प्रयागराज परिक्षेत्र के लालगंज डिपो की कानपुर जा रही बस की चेकिंग में भी कुछ यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए। लालगंज के एआरएम पीके कटियार ने बताया कि बस में संविदा परिचालक सचिन सिंह की तैनाती थी। पूर्व में भी सचिन पर बिना टिकट सफर कराने का आरोप लगा था। उसे रंगे हाथ पकड़े जाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि आगे भी भी बसों का औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed