फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two burn patients are undergoing treatment in the ICU

Prayagraj News: दो झुलसे मरीजों का आईसीयू में चल रहा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two burn patients are undergoing treatment in the ICU
कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में लगी आग से झुलसे चार लोगों का इलाज एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में जारी है। चार में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। झुलसे मरीजों में कृष्ण पाल मौर्य निवासी सीधी मध्य प्रदेश और अतुल कुमार मिश्र निवासी मऊगंज मध्य प्रदेश को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अनिल कुमार बिंद निवासी धनूपुर और हीरामणि उर्फ शुभम सिंह निवासी रायबरेली की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने बताया कि मरीजों का उपचार प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की निगरानी में हो रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीज करीब 80 फीसदी तक झुलसे हैं, जबकि जनरल वार्ड में भर्ती दोनों मरीज 60 से 70 फीसदी तक झुलसे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed