{"_id":"5df53b198ebc3e87f54a2b0a","slug":"two-brothers-caught-making-e-tickets-with-27-personal-ids-allahabad-news-ald262978957","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 व्यक्तिगत आईडी से ई टिकट बनाने वाले पकड़े गए दो सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 व्यक्तिगत आईडी से ई टिकट बनाने वाले पकड़े गए दो सगे भाई
Two brothers caught making e-tickets with 27 personal IDs
- फोटो : CITY DESK
Link Copied
प्रयागराज। सदर बाजार कैंट से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो सगे भाई आरपीएफ इलाहाबाद जंक्शन की टीम ने पकड़े। दोनों सगे भाइयों ने ई टिकट बुक करवाने के लिए 27 पर्सनल आई डी बनवा रखी थी। इसमें से 21 आईडी ऐसी रही जो आमिर बंटी से आमिर बंटी 20 तक की थी। इन सभी आईडी से दोनों भाइयों ने अब तक 24.87 लाख रुपये के टिकट बुक करवाए थे।
विज्ञापन
आरपीएफ को मुख्यालय से आईडी के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद इंसपेक्टर आरपीएफ बीपी सिंह ने एसआई अमित द्विवेदी और डिटेक्टिव विंग के निरीक्षक अविनाश शंकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में छापामारी की। यहां से मो. आमिर और मो हाशिम को पकड़ा गया। एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि दोनों युवक ने पर्सनल आईडी के माध्यम से टिकट बुककर उसे जरुरतमंद लोगों को बेचते थे। इस दौरान 43 ई टिकट निकट भविष्य के मिले। युवकों के पास से 6920 रुपये नगद प्राप्त किए गए। साथ ही मॉनीटर, सीपीयू आदि भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।