फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bodies found in Jhunsi, yet to be identified

Prayagraj News: झूंसी में मिले दो शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two bodies found in Jhunsi, yet to be identified
थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार की दोपहर और शाम को महिला व पुरुष का शव मिला। दोनोें शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। झूंसी पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन

दोपहर तकरीबन तीन बजे 60 वर्षीय महिला का शव झूंसी पुलिया के पास लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पता चला कि उक्त महिला झूंसी के विभिन्न बाजारों में टहलती रहती थी भीख मांगकर अपना भरण-पोषण करती थी। इसी प्रकार शाम को तकरीबन छह बजे न्यायनगर कॉलोनी के गेट के पास ग्रीन बेल्ट में तकरीबन 40 वर्षीय युवक का शव पाया गया। लोग सर्विस लेन के बगल ग्रीन बेल्ट के भीतर युवक का शव देख सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि दोनों के शव की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed