फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two block education officers threatened

प्रयागराज : दो खंड शिक्षा अधिकारियों को धमकी दी, निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

सूचना पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया। 18 को सस्पेंशन आदेश लेने के बाद सुरेश चंद्र सीधे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा और खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा और प्रज्ञा सिंह को धमकी दी कि दोनों को जेल भेजवा देंगे।

विज्ञापन
Two block education officers threatened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली स्थित नगर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो अधिकारियों को धमकाने पर प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  11 अगस्त को सुरेश चंद्र के विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। उसमें तमाम कमियां पाई गईं थीं। सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकलने का समय था लेकिन साढ़े ग्यारह बजे तक प्रभात फेरी नहीं निकाली गई थी। एमडीएम भी नहीं बनवाया गया था। अधिकारियों ने सुरेश के कारण पूछा तो उन्होंने उग्र व्यवहार किया।

विज्ञापन



सूचना पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया। 18 को सस्पेंशन आदेश लेने के बाद सुरेश चंद्र सीधे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा और खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा और प्रज्ञा सिंह को धमकी दी कि दोनों को जेल भेजवा देंगे। चपरासी से गाली गलौज और मारपीट की गई। कुछ अभिलेख भी फाड़ दिए गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed