फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bikes collide in Meja, teenager dies, three injured

Prayagraj News: मेजा में दो बाइकों में टक्कर, किशोर की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide in Meja, teenager dies, three injured
फाइल फोटो शिवकुमार
मेजा के दिघिया-चौकी मार्ग पर रविवार सुबह चौकी गांव के सामने दो बाइकों में आपस में हुई टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। घायलों में दो युवक बीएसएफ और आर्मी के जवान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव का शिव कुमार निषाद (17) अपनी मौसी के बेटे दुर्गेश उर्फ मठल्लू (15) निवासी झीरी मदरा भीरपुर (करछना) के साथ बाइक से लकटहा एक बारात में शामिल होकर घर लौट रहा था। वह जैसे ही मेजा के चौकी गांव के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा छिटक गिरे।
विज्ञापन

शिव कुमार के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गेश भी घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार हंडिया के पृथ्वीपुर निवासी सतीश कुमार सिंह (40) और रामजी गुप्ता (35) निवासी मानिकपुर हंडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय तत्काल घायलों को रामनगर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि घायल सतीश कुमार सिंह बीएसएफ में जवान हैं तो राम जी गुप्ता भी आर्मी में हैं। दोनों साथी किसी काम से नैनी जा रहे थे। चिकित्सकों के मुताबिक घायल दुर्गेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक शिव कुमार तीन भाईयों में छोटा था। मां रन्नो देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed