{"_id":"5d3765378ebc3e6cdf2c8ed7","slug":"two-arrested-at-khusrobagh-allahabad-news-ald250270659","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: खुसरोबाग में चल रहा था आपत्तिजनक फोटोशूट, युवती समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: खुसरोबाग में चल रहा था आपत्तिजनक फोटोशूट, युवती समेत दो गिरफ्तार
Wed, 24 Jul 2019 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested at khusrobagh
- फोटो : AU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित खुसरोबाग में मंगलवार शाम आपत्तिजनक फोटोशूट कराते हुए युवक-युवती पकड़े गए। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने की बात बताई। हालांकि वह कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने कैमरा व अन्य उपकरण सील करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 6.30 बजे के करीब सूचना मिली कि कुछ लोग खुसरोबाग में आपत्तिजनक फोटोशूट कर रहे हैं। वहां पहुंचने पर देखा गया कि एक युवती आपत्तिजनक कपड़ों में फोटो खिंचवा रही थी। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो फोटो खींचने वाले युवक ने बताया कि वह मैगजीन के लिए फोटोशूट कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि वह इस संबंध में किसी तरह का अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। जिसके बाद कैमरा व अन्य उपकरण जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह कर्नलगंज की रहने वाली है। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
उधर युवक ने खुद को बेली निवासी असेर बताया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने कहा कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।