फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two and a half million fine within a year, still not giving up the excuse

साल भर के भीतर ढाई करोड़ का जुर्माना, फिर भी नहीं छोड़ रहे बहाना

Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
सार

  • मास्क न लगाने पर लगभग ढाई लाख लोगों का हो चुका है चालान

विज्ञापन
Two and a half million fine within a year, still not giving up the excuse
surgical mask - फोटो : pixabay

विस्तार

यकीन नहीं होता ना, लेकिन यह सच है। मास्क न लगाने पर जिले में साल भर के भीतर ही लगभग ढाई करोड़ रुपये बतौर जुर्माना वसूला जा चुका है। पिछले साल व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक कोरोना से बचाव संबंधी गाइड लाइन के उल्लंघन में करीब ढाई लाख लोगों का चालान किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद लोग मास्क लगाने की बजाय बहाना बना रहे हैं। यह हाल तब है जब सवाल उनके साथ-साथ अन्य लोगों की भी सेहत से जुड़ा है।

विज्ञापन

Two and a half million fine within a year, still not giving up the excuse
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना संक्रमण के बाद पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लगाया गया। इसके बाद संक्रमण रोकने के लिए समय-समय पर तमाम जतन भी किए गए। इसी के तहत बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया। ऐसे लोगों से 100 रुपये का जुर्माना वसूलने का आदेश शासन ने जारी किया। 17 मई 2020 से यह व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके बाद से लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीच में कुछ महीनों के लिए कार्रवाई में शिथिलता भी बरती गई लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में इसे फिर सख्ती से लागू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two and a half million fine within a year, still not giving up the excuse
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj
पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग ढाई लाख लोगों का चालान मास्क न लगाने पर किया जा चुका है। प्रत्येक पर 100 रुपये जुर्माने के हिसाब से वसूली गई कुल राशि ढाई करोड़ के आसपास बैठती है। ऐसे में देखा जाए तो महज 11 महीनों में ही मास्क न लगाने पर ढाई करोड़ का जुर्माना पुलिस ने वसूल कर लिया। इसके बावजूद लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। अब भी मास्क लगाने की आदत नहीं डाल रहे हैं और पकड़े जाने पर बहाना बनाते हैं।

मई 2020 से 17 अप्रैल 2021 तक का आंकड़ा
मास्क न लगाने पर कुल चालान- 242767
जुर्माने के एवज में वसूली गई कुल राशि- 2.42 करोड़
दो हजार के पार हो चुकी है रोज संक्रमित होने वालों की संख्या
मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण का खतरा किस कदर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोज संक्रमित होने वालों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है। 16 अप्रैल को 2236, 17 को 2436  जबकि 18 को  2416 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।
जुर्माना न देने वाले लिए जा रहे हिरासत में
मास्क न लगाने पर जुर्माने की बढ़ी हुई राशि न देने वालों को हिरासत में भी लिया जा रहा है। संबंधित थाने की पुलिस  हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन भेजवा रही है। जहां बाद में जुर्माना अदा करने के बाद ही उन्हें छोड़ा जा रहा है। 

1- सख्ती: हर घंटे 96 लोगों का चालान, 12 हजार का जुर्माना
शासन के आदेश के बाद पुलिस ने और सख्त किए तेवर
प्रयागराज। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और मास्क न लगाने पर जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी के बाद जिला पुलिस ने भी तेवर और सख्त कर लिए हैं। हाल यह रहा कि शनिवार को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हर घंटे मास्क न लगाने पर 90 से ज्यादा लोगों के चालान किए। यही नहीं 12 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना मास्क न लगाने वालों से वसूला गया। 
शासन की ओर से दो दिन पहले आदेश जारी किया गया कि मास्क को लेकर लापरवाही बरतने वालों से अब जुर्माने के तौर पर 100 की जगह एक हजार रुपये वसूले जाएं। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का भी निर्णय लिया गया। जिसके बाद जिले में भी पुलिस ने तेवर सख्त कर दिए। हाल यह रहा कि पुलिस ने शनिवार को 24 घंटे के भीतर मास्क न लगाने वालों से लगभग 1.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला। शुक्रवार रात आठ से शनिवार सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू के 11 घंटे निकाल दें तो इस तरह कार्रवाई 13 घंटे के भीतर की गई। इस हिसाब से देखा जाए तो पुलिस ने मास्क न लगाने वालों से 12 हजार रुपये बतौर जुर्माना हर घंटे वसूल किए। इस दौरान कुल 1252 व्यक्तियों का चालान हुआ। यानी लगभग 96 लोगों पर पुलिस ने मास्क न लगाने पर प्रति घंटे चालान की कार्रवाई की। 

हर घंटे दर्ज किए नौ मुकदमे
पुलिस ने मास्क न लगाने और वाहन चेकिंग के अलावा कोविड से बचाव संबंधी गाइड लाइन के उल्लंघन पर मुकदमे भी दर्ज किए। 24 घंटे के भीतर कुल 117 मुकदमे दर्ज किए, जिनमें 128 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया। इस हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो पुलिस ने नौ मुकदमे प्रति घंटे दर्ज किए। यह मुकदमे धारा 144 के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed