फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two agencies designated for parking; the system will come into effect after three months and will be implement

Prayagraj : पार्किंग के लिए दो संस्थाओं नामित, तीन माह बाद से होगी व्यवस्था लागू, दो पैकेज में लागू होगी पार्क

Fri, 31 Jul 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

नगर निगम ने पार्किंग सुविधा लागू करने के लिए दो संस्थाओं को नामित किया है। इनमें एक संस्था प्रयागराज की है। हालांकि व्यवस्था को धरातल पर लाने के लिए अभी तीन माह लगेंगे। ऐसे में लोगों को इन तीन महीने तक पार्किंग का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
Two agencies designated for parking; the system will come into effect after three months and will be implement
प्रयागराज नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम ने पार्किंग सुविधा लागू करने के लिए दो संस्थाओं को नामित किया है। इनमें एक संस्था प्रयागराज की है। हालांकि व्यवस्था को धरातल पर लाने के लिए अभी तीन माह लगेंगे। ऐसे में लोगों को इन तीन महीने तक पार्किंग का कोई शुल्क नहीं देना होगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए संचालक के आने से न केवल पार्किंग शुल्क का प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि शहरवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी प्राप्त होगी। दोपहिया वाहनों के दो घंटे खड़े होने पर 15 व चारपहिया वाहनों के दो घंटे खड़े होने पर 30 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि पार्किंग के लिए दो संस्थाओं को नामित किया गया है। तीन महीने तक संस्थाएं चिह्नित मार्गों पर मार्किंग का काम करेंगी। इसमें करीब तीन माह लगेंगे। ऐसे में तीन महीने तक पार्किंग सुविधा लोगों के लिए निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन


दो पैकेज में व्यवस्था होगी लागू

पार्किंग की सुविधा दो पैकेज में लागू होगी। पहले पैकेज में एमजी रोड, सरदार पटेल रोड, पीडी टंडन रोड, हाई कोर्ट के पीछे और नवाब यूसुफ रोड शामिल हैं। दूसरे पैकेज में कमला नेहरू रोड, थॉर्नहिल रोड, पन्ना लाल रोड और एसआरएन हॉस्पिटल के पास एमजी रोड पर काम होगा। इनमें एमजी रोड पर 2000 मीटर की कुल लंबाई में दोनों तरफ पार्किंग की सुविधा होगी, जिससे 556 प्रभावी ईसीएस (45 डिग्री पर पार्क किए गए वाहन) की क्षमता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल रोड पर 1000 मीटर की लंबाई में दोनों तरफ पार्किंग होगी, जिसकी क्षमता 278 प्रभावी ईसीएस होगी। पीडी टंडन रोड पर 500 मीटर की लंबाई में एक तरफ पार्किंग होगी, जिससे 69 प्रभावी ईसीएस की जगह मिलेगी। हाईकोर्ट के पीछे इलाहाबाद बैंक के पास 350 मीटर की लंबाई में दोनों तरफ पार्किंग होगी, जिसकी क्षमता 97 प्रभावी ईसीएस होगी। हाईकोर्ट के सामने और नवाब यूसुफ रोड पर नो-पार्किंग क्षेत्र का चिह्नितीकरण किया जाएगा।


पैकेज दो में शामिल सड़कें

कमला नेहरू रोड पर 1000 मीटर की लंबाई में एक तरफ पार्किंग होगी, जिससे 139 प्रभावी ईसीएस की क्षमता मिलेगी। थॉर्नहिल रोड पर 500 मीटर की लंबाई में दोनों तरफ पार्किंग होगी, जिसकी क्षमता 139 प्रभावी ईसीएस होगी। पन्ना लाल रोड पर 500 मीटर की लंबाई में एक तरफ पार्किंग होगी, जिससे 69 प्रभावी ईसीएस की जगह मिलेगी। एसआरएन हॉस्पिटल के पास एमजी रोड पर 250 मीटर की लंबाई में एक तरफ पार्किंग होगी, जिसकी क्षमता 35 प्रभावी ईसीएस होगी। इन सभी सड़कों पर पार्किंग और नो-पार्किंग क्षेत्रों का चिह्नितीकरण किया जाएगा और पार्किंग शुल्क भी वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed