फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Twelfth rarity for the candidates

बारहवी पास अभ्यर्थियों के लिए सौगात

Tue, 09 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी की सौगात लाया है। आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 के लिए खाली लगभग पांच हजार पदों पर भर्ती की घोषणा 13 जून को की जाएगी। इसमें एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से घोषित होने वाले पदों की संख्या एक हजार से अधिक है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से 2015 में बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती की सौगात मिली है। केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) एवं लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग 20 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र में इन पदों के लिए लगभग सात लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। एसएससी की ओर से इन पदों की घोषणा छह जून को होनी थी परंतु कुछ तकनीकी कारणों से आयोग ने पदों की घोषणा 13 जून को करने का फैसला किया है। अभ्यर्थी ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन दोनो विधियों से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि आयोग की ओर से आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय मांगी गई जानकारी को सावधानी से भरें नहीं तो फार्म निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन


सीएचएसएल के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
0 आवेदन जारी होने की तिथि- 13 जून 2015
0 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 13 जुलाई 2015
0 सीएचएसएल परीक्षा तिथि - एक, आठ एवं 15 नवंबर 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed