फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trying to gain power through communal polarization

सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे हासिल करना चाह रहे सत्ता

Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trying to gain power through communal polarization
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विधानसभा कोरांव और सोरांव सीट के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं का समर्थन जुटाने आईं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होेंने कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे पार्टियां सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। वे मुद्दे छोड़कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहीं हैं।    
विज्ञापन


 जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में माकपा नेता ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के साथ उनकी पार्टी की चुनावी सहमति बनी है। कोरांव और सोरांव विधानसभा सीट पर जहां उनकी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं सीपीआई के प्रत्याशी शहर दक्षिणी और बारा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्थिक और कई सियासी कारणों से उनकी पार्टी सिमटती चली गई।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेकारी, भुखमरी और दुर्दशा जैसे मुद्दों पर बात करने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सांप्रदायिक और जातिगत ध्रुवीकरण से प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। इसका फायदा भी कुछ पार्टियों को 2012 के विधान सभा चुनाव के बाद मिला। इस विधान सभा चुनाव में भी ऐसा ही ध्रुवीकरण बनाया जा रहा है। इस मौके पर सीटू नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी, जिलामंत्री रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed