{"_id":"68f547e986a5293a680aca71","slug":"truck-wheel-hits-young-mans-head-causes-his-death-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105340-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवक के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवक के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार की रात तकरीबन 10:15 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।
इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक युवक का सिर कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
झूंसी के अनवर मार्केट के पास रविवार रात पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके जरिये शिनाख्त की गई। युवक की पहचान 25 वर्षीय हर्षित पांडेय पुत्र रमेशचंद्र पांडेय निवासी बबुरा, बसही, डीहा कछार थाना करछना के रूप में हुई।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के पुलिस परिजनों तक पहुंची थी। शहर के मुट्ठीगंज में रहने वाले उसके चचेरे भाई अमन पांडेय पुत्र जगदंबा पांडेय ने झूंसी थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। अमन ने बताया कि हर्षित के पिता रमेशचंद्र पांडेय, मां व अन्य परिजन गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। हर्षित झूंसी में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। खबर सुन परिवार के सदस्य बदहवास हालत में थाने पहुंचे थे। सूरत में उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है।