{"_id":"5e7520c98ebc3e72b32cee96","slug":"truck-suddenly-broken-into-three-in-the-afternoon-allahabad-news-ald2715120173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा ने तीन साल में लिखी विकास की नई इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा ने तीन साल में लिखी विकास की नई इबारत
विज्ञापन
Truck suddenly broken into three in the afternoon
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा है कि योगी सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपी को जगलराज से मुक्ति दिलाकर सुशासन की ओर उन्मुख करने में योगी सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। जिले के सातों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग जारी विकास पुस्तिका में विधायक और सांसदों के विकास कार्यो को जिक्र किया गया है।
शुक्रवार को अफीम कोठी में जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि योगी सरकार के सुशासन के तीन वर्ष पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर साथ चल रही है। मोदी और योगी सरकार ने ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, आपदा राहत, समाज कल्याण, पंचायतीराज खाद्य एवं रसद विभाग से लाखों लोगों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
तीन साल में जिले में 3316 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य होने की जानकारी देते हुए 324.64 करोड़ रुपये की लागत से नौ पुल, 225.18 रुपये की लागत से सांगीपुर और मानधाता में उपकेंद्र की स्थापना, 213.01 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण होने की बात कही।
जिले के 1,24,900 लोगों को आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड वितरित करने, सौभाग्य योजना के तहत 1,31,670 घरों में बिजली का नि:शुल्क कनेक्शन देने का दावा किया।
कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के कठोर कदम उठाने की चर्चा करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से संपूर्ण विश्व लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरुरत इस बात की है, सभी नागरिक सावधानी बरती।
22 मार्च को सुबह सात से रात नौ बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान करते हुए शाम को पांच बजे थाली, घंटी बजाकर सेवा करने वालों का उत्साहवर्धन करने को कहा है।
उन्होंने सुशासन के तीन वर्ष की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर डीएम डा. रुपेश कुमार, एडीएम शत्रोवन वैश्य, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा, विधायक राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी विजय शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।