{"_id":"6a496896898a67269f017027","slug":"truck-runs-over-girl-family-blocks-road-for-two-and-a-half-hours-with-the-body-allahabad-news-c-407-1-nan1008-16888-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक ने बच्ची को रौंदा, परिजनों ने शव रख ढाई घंटे जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक ने बच्ची को रौंदा, परिजनों ने शव रख ढाई घंटे जाम की सड़क
विज्ञापन
जगतपुर फोटो ।उतरांव के खोदायपुर की मृतक सुनैना की फाइल फोटो
उतरांव के खोदायपुर गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी के तत्काल एफआईआर और चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने करीब 11:30 बजे शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दिल्ली में कंपनी में काम करने वाले लवकुश की पांच साल की बेटी सुनैना घर के पास एक दुकान पर बिस्किट लेने जा रही थी। तभी फूलपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे सहसों क्षेत्र में पकड़ लिया लेकिन चालक फरार हो चुका था। सुनैना लवकुश की बड़ी बेटी थी। उसकी मौत से मां राजपत्ती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के बाबा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।